फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा, महिला चिकित्सक खिसकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा स्थित झोलाछाप महिला चिकित्सक के अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर नवजात की मौत होने पर हंगामा हो गया। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ने जांच पड़ताल की है। वहीं, दूसरी ओर हंगामे के बाद झोलाछाप महिला चिकित्सक भाग गई थी।
विज्ञापन

गांव अतरासी निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को उनकी पत्नी विमलेश को प्रसव पीड़ा हुई थी। सीएससी भर्ती कराया। स्टाफ नर्स ने शाम चार बजे के बाद प्रसव होने की जानकारी दी। बताया कि उनकी पत्नी को पीड़ा ज्यादा थी तो आशा वर्कर के कहने पर झोलाछाप महिला चिकित्सक के अस्पताल ले गए। जहां सामान्य प्रसव कराने की बात कही थी। प्रसव कराने के दौरान लापरवाही की गई। इसके चलते नवजात की मौत हो गई।
पीड़ित का आरोप है कि झोलाछाप की लापरवाही से नवजात की जान गई है। इसके बाद ही परिजनों ने हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी लेकिन अभी कोई कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें