संभल। 24 नवंबर को बवाल के बाद शहर की सुरक्षा मजबूत की जा रही है। जामा मस्जिद के सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी को लोकार्पण हो चुका है। जबकि दीपासराय, खग्गूसराय और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस चौकियों का निर्माण चल रहा है। जबकि रायसत्ती पुलिस चौकी को थाने के रूप में स्थापित किया जाएगा। राजस्व विभाग से थाने के लिए एनओसी मिल गई है। एसपी ने शासन से बजट की मांग की है। बजट मिलते ही थाने का निर्माण शुरू होगा।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बवाल के बाद ही सुरक्षा मजबूत किए जाने के लिए कदम बढ़ाया है। जामा मस्जिद के सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी का लोकार्पण हो चुका है। अब हिंदूपुरा खेड़ा, दीपा सराय और खग्गू सराय में भी निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा। जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके। शहर के मुख्य चौराहे, तिराहे और गली मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे पालिका के सहयोग से लगवाए जा रहे हैं। इसका कंट्रोल रूम एएसपी कार्यालय से ऑपरेट कराया जाएगा। जिससे शहर की हर गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचे। इससे अपराध पर काबू करने में आसानी होगी।