फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी की चुनाव सामग्री सेक्टर मजिस्ट्रेट ने जब्त की, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)। गांव मलिकपुर के नजदीक चेकिंग के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट ने गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी की चुनाव सामग्री पकड़ी है। कार और चुनाव सामग्री को पुलिस के कब्जे में देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रत्याशी का दावा है कि कार की अनुमति है और चुनाव सामग्री के बिल भी हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रेम बहादुर जौहरी गवां-बबराला मार्ग पर गांव मलिकपुर के नजदीक वाहन चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान गवां की ओर आ रही कार को रोक लिया। चेकिंग के दौरान पांच बोरे में भरी चुनाव सामग्री मिली। अनुमति दिखाने के लिए कहा, लेकिन चालक नहीं दिखा सका। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कार व चुनाव सामग्री को पुलिस के कब्जे देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गुन्नौर सीओ डीके शर्मा का कहना है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट की तहरीर के आधार पर रजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रत्याशी की ओर से दावा किया गया है कि सामग्री और कार की अनुमति थी। अनुमति की जांच कराई जा रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार उर्फ राजू यादव का कहना है कि सामग्री लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से आई है। मौके पर अनुमति नहीं दिखा पाए थे। बाद में पुलिस को अनुमति भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें