फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने दो बोन मिलों को बंद करने का आदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उप जिलाधिकारी की अदालत ने दो बोन मिलों को बंद करने का आदेश दिया है। 23 जून तक मिलों को बंद करना होगा। ऐसा न होने की स्थिति में अगली कार्रवाई होगी। एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया कि आमजन की शिकायत पर बेगमपुर स्थित दो बोन मिलों के क्षेत्र में जांच कराई गई। संभल कोतवाली की पुलिस ने इस पूरे मामले में विभिन्न तथ्यों पर जांच की और साक्ष्य जुटाए। बोन मिलों द्वारा गीली हड्डी व गीले सींगों को गलाकर बदलू फैलाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर बोन मिलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। कुरैशी बोन बेगमपुर के संचालक साजिद अली को बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी बोन मिल के संचालक नाजिम को मिल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह लोग तय समय में मिलों को बंद नहीं करते हैं तो अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए कोतवाली पुलिस को भी आदेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें