फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर कार्य अधूरा मिलने पर एसडीएम ने दिए लेखपाल का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों पर बीएलओ वोट बढ़ाए व घटाने व संशोधन का कार्य दिया गया। बूथ की देखरेख व बीएलओ को गाइडलाइन देने के लिए लेखपालों को सुपरवाइजर बनाया गया है। बीएलओ को सुपरवाइजर के सहयोग से पांच दिसंबर तक कार्य खत्म करना था। एसडीएम की जांच में लेखपाल द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर उसका एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बूथों पर बीएलओ को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत नए वोट बनाने, मृतकों के वोट काटने तथा वोटों में संशोधन करने का कार्य दिया गया था। बूथ नंबर 416 से लेकर 426 तक पर तैनात सुपरवाइजर व लेखपाल मोहित कुमार के लापरवाही बरतने के कारण गांव सिंघोला पुख्ता, परतापुर, मिठनपुर, दुबारी कला के बूथों पर लेखपाल का सहयोग न मिलने के कारण कार्य पिछड़ गया।
सभी बूथों के बीएलओ को लेखपाल के सहयोग से पांच दिसंबर तक कार्य को अंतिम रूप देना था। एसडीएम रामकेश धामा ने निरीक्षण के दौरान मिठनपुर, परतापुर, दुबारी कला में बूथों पर पहुंच बीएलओ से जानकारी ली। जिसमें लेखपाल की शिकायत किये जाने व लापरवाही बरतना सामने आया। एसडीएम ने सुपरवाइजर लेखपाल मोहित कुमार का एक माह का वेतन काटने की संस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें