संभल। एसडीएम दीपेंद्र यादव को अपने ही दफ्तर में 14 कर्मचारी बिना मास्क के मिले। कई कर्मचारी जेब में मास्क रखे हुए थे लेकिन जब एसडीएम पहुंचे तो मास्क लगाए नहीं थे। एसडीएम पहुंचे तो किसी कर्मचारी ने रुमाल बांधा तो किसी ने मास्क मुंह पर लगाया। इस पर एसडीएम ने पूछा कि क्या जेब में मास्क रखने के कोरोना के खतरे से बचाव हो जाएगा तो कर्मचारी जवाब नहीं दे सके।
एसडीएम ने दफ्तर में उन कर्मचारियों के नाम कागज पर नोट किए जो मास्क नहीं लगाए थे। अब इन कर्मचारियों का 500-500 रुपये का चालान कटवाने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि एसडीएम की ओर से लिस्ट मिल गई है। पुलिस चालान काट रही है।