फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्काउट्स एंड गाइड्स ने राहगीरों-यात्रियों को पिलाया शीतल जल

विज्ञापन
राहगीरों का पानी पिलाते स्काउड गाइड। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। स्काउट्स एंड गाइड्स ने सोमवार को गांधी नेत्र चिकित्सालय पर राहगीरों और यात्रियों को शीतल जल पिलाया। इस निशुल्क जल सेवा शिविर का आयोजन, भारत स्काउट एंड गाइड संस्था व इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

शिविर में युवाओं को राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने के लिए पेड़ लगाने और जल संरक्षण की सलाह दी गई। इस दौरान पुलिस परामर्श केंद्र काउंसलर एसडी शर्मा, पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा, जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार, स्काउट संस्था के प्रेमपाल सिंह, समाज सेविका पुष्पा टंडन, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में शिक्षक रेनू गुप्ता, सेवा श्रद्धा समिति के चेयरमैन मोहम्मद जुवैर सैफी, सोनम, दिव्यांशी, निम्मी शर्मा, प्राची सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें