फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर झपकी से डिवाइडर में घुसी स्कॉर्पियो, लखनऊ के चमड़ा काराेबारी समेत परिवार के तीन की मौत

Thu, 11 Jun 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जम्मू-कश्मीर घूमकर घर लौट रहे लखनऊ के परिवार की स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर में जा चुकी। नींद की झपकी के कारण हुए इस हादसे में लखनऊ निवासी चमड़ा कारोबारी अबूवकर (40), अबूवकर की भाभी हिना (28) और भांजी जुनैरा (15) की मौत हो गई। चमड़ा कारोबारी की पत्नी, भाई समेत परिवार के आठ लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के वक्त अबूवकर खुद की गाड़ी चला रहे थे।
विज्ञापन

हादसाग्रस्त गाड़ी के पीछे चल रही कार में सवार तौकीर ने बतौर प्रत्यक्षदर्शी बताया कि हादसा बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। उनका कहना है कि आगे चल रही स्क्रॉर्पियो के अचानक अनियंत्रित होकर डिवाडर में घुसने से साफ है कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। हादसे के एक घायल ने भी पुलिस को दिए बयान में ड्राइविंग के दौरान झपकी को कारण बताया है।

घायलों में शामिल अबुवकर के भाई उमर ने बताया कि वह और उनका परिवार लखनऊ के दुबग्गा इलाके में मोहल्ला नखास के शीरमाल वाली गली में रहते हैं। बच्चों के स्कूलों की छुट्टी में घूमने के इरादे से परिवार के अधिकांश सदस्य दो गाड़ियों से पहली जून को जम्मू-कश्मीर गए थे। मंगलवार रात लखनऊ वापसी का सफर शुरू किया था। बुधवार सुबह स्कॉर्पियो का हादसा हो गया। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि यह हादसा अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र में हुआ लेकिन नजदीकी के कारण संभल के कैलादेवी थाने की पुलिस तत्काल पहुंच गई। पीड़ितों को बिना देरी उपचार दिलाने के लिए संभल अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन


घायलों में अबुवकर अबुवकर की पत्नी कुलसुम (38), अबुवकर के भाई मोहम्मद उमर (32), भांजी सिदरा (14), भांजी हनिया (02), मृतक हिना के बच्चे मोहम्मद (04) और अफ्फान (10) शामिल हैं। इसके अलावा अफीफा (07), हामना (10) भी घायल हुए हैं, जिनका हताहतों से रिश्ता स्पष्ट नहीं हो सका है।

स्कॉर्पियो के अलावा एक अन्य कार में सवार परिवार के बाकी लोग आगे चल रहे थे। करीब 20 किमी आगे टोल प्लाजा पर पहुंचते ही उन्हें फोन से हादसे की जानकारी मिली और उन्होंने मौके की ओर वापसी की। ये लोग घायलों में शामिल गंभीर हालत वालों को बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें