फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में परिषदीय विद्यालय के शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। संदिग्ध अवस्था में परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षक की मौत हो गई। एहतियातन परिजनों की ओर से शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां चिकित्साधीक्षक डा. शिशुपाल सिंह ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना गांव रघुनाथपुर की है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब सवा 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर कोतवाली बहजोई निवासी शिक्षक रनवीर पुत्र गंगाराम (34) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पत्नी शीला देवी व बेटे बिजनेश का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
पत्नी के मुताबिक उसके पति रनवीर जिला बदायूं के इसलामनगर के गांव जसपुर में शिक्षक पद पर तैनात थे। बेटे बिजनेश ने बताया कि करीब साल भर पहले ही उसके पिता की शिक्षक पद पर नौकरी लगी थी। वहीं चिकित्साधीक्षक ने बताया कि रनवीर को मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें