संभल। दीपा सराय बड़े कुएं वाली मस्जिद के मजार पर धार्मिक नगर नेजा कमेटी की ओर से चारदपोशी की गई। और शहीदों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में नेजे का आयोजन किया जाता है। उनके साथ आए शहीदों के मजार पर चादरपोशी होती है। मास्टर तंजील ने सय्यद सालार मसूद गाजी की तारीख पर रोशनी डाली और उनके नक्शे कदम पर चलने की अपील की। अध्यक्ष शाहिद हुसैन मसूदी ने कहा कि नौजवान नस्ल तारीख को याद कर मुजाहिद दिनों के नक्शे कदम पर अमल करे। इमाम शाहनाबाज ने कार्यक्रम का आगाज तिलावत ए कुरान से किया। मुल्क में अमनो अमान कायम रहने और कोरोना संक्रमण से निजात मिलने की दुआ की गई। इस दौरान कारी कमाल, कासिम मसूदी, मोहम्मद अहमद, आरिफ मसूदी, मौलाना अब्दुल मोबीन, मोहम्मद फुरकान, हबीबउर्रहमान, अकबर कमाल, सरदार मसूदी, वकार हुसैन, शेख मोहम्मद आसिफ, मशकूर, शहजाद खां, अबरार खां आदि मौजूद रहे।