फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए छात्राओं ने सपा जिलाध्यक्ष का किया घेराव

Mon, 18 Apr 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
मदरसा परीक्षा
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की छात्राओं ने रविवार को सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां का घेराव किया। मदरसों पर सांठगांठ करके छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप लगाया। मामले की जांच कराकर छात्रवृत्ति दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष से मिलने वालीं छात्राओं का कहना था कि वह वर्तमान में मुंशी, मौलवी व आलिम की छात्राएं हैं। मदरसा बोर्ड की परीक्षा वर्ष 2015-16 के लिए आवेदन किया था। मदरसों के प्रबंधकों ने ऐसी छात्राओं के अपने स्तर से स्कॉलरशिप के फार्म भरवाए।

अब जानकारी मिली है कि आवेदन करने वालीं छात्राओं की छात्रवृत्ति आ गई है, लेकिन मदरसा संचालक सांठगांठ कर इसे हड़पना चाहते हैं। मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाए, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराकर छात्रवृत्ति दिलाई जाने की मांग की गई। घेराव करने वाली छात्राओं में शबनम, गुलिस्ता, पकीजा, खूश्बू, नजराना, पारो, बुशरा, सिदरा, अनम, निदा, मुन्नी, सुक्को आदि शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें