फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ी जातियों के लिए 54 फीसदी आरक्षण हो

Fri, 20 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
संभल में जन अधिकार मंच की सभा को संबोधित करते पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा। अमर उजाला
विज्ञापन
जन अधिकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा गुरुवार को दोपहर संभल पहुंचे। इससे पहले मनोटा पर उनका स्वागत हुआ। संभल मल्होत्रा फार्म हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने पिछड़ी जातियों के लोगों को राजनीतिक ताकत बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि देश में पिछड़ी जातियों की आबादी 54 फीसदी है जबकि आरक्षण 27 फीसदी है।
विज्ञापन


पिछड़ी जातियों को 54 प्रतिशत आरक्षण चाहिए। इसके लिए ही जन अधिकार मंच का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि बसपा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर सियासी तीर चलाए। चार वर्ष तक जेल में रहे बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि एआरएचएम घोटाले का उनसे कोई लेनादेना नहीं है। जेपी कुशवाहा, रमेश चंद्र , इरफान, बाबूराम सैनी, नजाकत अली आदि ने भाग लिया।  पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा चंदौसी के सैनी पैलेस में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें