संभल में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देने के लिए नवरात्र पर सामूहिक व्रत पारायण की अनूठी परंपरा है। हिंदू जागृति मंच के बैनर तले व्रत के सभी नौ दिनों में सामूहिक रूप से व्रत पारायण किया जाएगा। इसकी शुरूआत शुक्रवार को हो गई है।
दस वर्ष पहले व्रत पारायण की कल्पना अजय शर्मा ने की थी। हिंदू जागृति मंच के बैनर तले डा. डीके शर्मा, रामराज भंडूला, देवेंद्र कुमार, सुशील मल्होत्रा और अरुण अग्रवाल आदि ने परंपरा को शुरू करने में सहयोग दिया। अब तो समाज के तमाम लोग जुड़ चुके हैं।
परंपरा साल दर साल आगे बढ़ रही है। नवरात्र के पहले दिन 150 लोगों ने सामूहिक रूप से व्रत परायण किया। मनोकामना मंदिर में पहले दिन व्रत पारायण हुआ। पंडित अजय शुक्ल ने यजमान प्रमोद अग्रवाल, सलभ रस्तोगी, माधव मिश्रा, सुबोध गुप्ता ने सपत्नीक मां शैलपुत्री का पूजन अर्चन किया।
डा. जयराम शर्मा ने भजन सुनाया। इस कार्यक्रम में एसडीएम जेबी सिंह भी पहुंचे। उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। राधाकृष्ण मंगलम, निर्दोष बजाज, चंद्रपाल वार्ष्णेय, रमाशंकर गुप्ता, अरुण कुमार अग्रवाल, अशोक गर्ग, हरीश अग्रवाल, मनोज शर्मा, राजू रस्तोगी, शशिप्रभा यादव, सविता गर्ग, अभिलाश शुक्ला, कृष्ण कुमार आदि का सहयोग रहा।