संभल। लखनऊ में आठ मार्च को बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आत्म सम्मान से समानता तक एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में संभल जिले के होनहारों को भी सम्मान मिला है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, स्कूल शिक्षा की महानिदेशक मोनिका रानी के द्वारा संभल जिले के पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव दतावली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की कुमारी अंशू, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसी द्वितीय की छात्रा मरियम को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके साथ दतावली के प्रधानाध्यापक मिंटू सिंह प्रजापति, मधुलिका सिंह को भी उनके उत्कृष्ट प्रयासों, सक्रिय सहभागिता और प्रेरणादायक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मिंटू सिंह प्रजापति ने बताया कि अंशु ने पहले जिला, फिर मंडल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लखनऊ में भी अपने सपनों के स्कूल की परिकल्पना पर विचार रखकर शानदार प्रदर्शन किया।
यह जिले के लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि ने सिद्ध कर दिया है कि मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं के आत्म सम्मान, नेतृत्व क्षमता और जागरूकता में परिवर्तन आ रहा है। जिले में आने पर बीएसए अलका शर्मा, एबीएसए विनोद गंगवार ने बधाई दी।