फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संभल में मस्जिद-दरगाह और मकान पर चलेगा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर किया निर्माण, शाही इमाम और भाई का है कब्जा

Mon, 09 Mar 2026 06:32 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल के सैफखां सराय गांव में मस्जिद, दरगाह और मकान का निर्माण सरकारी जमीन पर पाया गया है। तहसीलदार न्यायालय ने जांच के बाद जमीन को सरकारी घोषित करते हुए कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया है। इस जमीन को जामा मस्जिद के इमाम ने पुश्तैनी बताया है।
विज्ञापन
गांव सैफखां सराय में सरकारी जमीन पर बने मकान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के चंदौसी मार्ग पर स्थिति गांव सैफखां सराय में सरकारी जमीन पर मस्जिद, दरगाह और मकान का निर्माण पाया गया है। इस मस्जिद और दरगाह की जिम्मेदारी संभल शहर की जामा मस्जिद के इमाम संभालते हैं।

विज्ञापन


मकान में जामा मस्जिद के इमाम और उनके भाई का परिवार रहता है। इमाम का कहना है कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है। जहां पहले से ही दरगाह बनी थी। बाद में उनके पिता की मजार बनाई गई।

मस्जिद का निर्माण भी वर्षों पहले किया गया था। वहीं, दूसरी ओर प्रशासन का कहना है कि जांच पड़ताल में सरकारी जमीन पर निर्माण पाया गया है। संभल तहसीलदार के न्यायालय से सोमवार को सरकारी जमीन घोषित की गई है।
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि गाटा संख्या 452 की 0.1340 हेक्टेयर जमीन पर अवैध निर्माण किया हुआ है। जिसपर दरगाह, मस्जिद और मकान बना है। कुछ जमीन नजदीक में खाली पड़ी है।

मालूम हो 2016 और 2017 में सरकारी जमीन होने का दावा करते हुए शिकायत की गई थी। बाद में मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। लेकिन आगे की कार्रवाई अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर एक शिकायत तहसीलदार न्यायालय में भी दर्ज कराई गई थी। उसमें सुनवाई के दौरान अब कब्जा मुक्त किए जाने का आदेश किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें