फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: दसवीं की छात्रा को युवक ने बनाया दोस्त, बहाने से घर बुलाकर गंदी हरकत, परिजनों को पता लगा तो उड़े होश

Sat, 21 Oct 2023 03:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मोहल्ले का युवक उसके साथ फोन पर बात करता था। इसके बाद उसने बहाने से घर बुलाया। आरोप लगाया कि युवक ने इस बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
संभल में दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दसवीं की छात्रा के साथ मोहल्ला निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। घटना छह महीने पहले की बताई जा रही है। रिपोर्ट शुक्रवार को दर्ज हुई है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि 15 वर्षीय कक्षा दस की छात्रा की मोहल्ला निवासी युवक से कुछ समय पहले दोस्ती हो गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद युवक ने फोन पर बातचीत करनी शुरू कर दी। आरोप है कि करीब छह महीने पहले विद्यालय से लौटते समय युवक छात्रा को मिला और अपने साथ ले गया। आरोपी ने घर में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

छात्रा के परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जुलाई में महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

मूंढापांडे थाना क्षेत्र की युवती ने अपने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब शादी से इनकार कर रहा है। परेशान पीड़िता के पिता ने इस मामले में मूंढापांडे थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि दो साल से आरोपी उसके संपर्क में था।

विज्ञापन


इस दौरान शादी करने का झांसा देकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने इस दौरान फोन भी दिया था। पीड़िता का आरोप है कि दो साल से आरोपी उसका शोषण कर रहा है। अब निकाह के लिए कहने पर आनाकानी करने लगा है।

आरोपी के परिवार वालों ने भी निकाह करने से मना कर दिया है। इस मामले में पीड़िता ने अपने परिवार वालों को आपबीती सुनाई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है। मूंढापांडे पुलिस ने तहरीर से अनभिज्ञता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें