फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में बवाल: पुलिस चाैकी में युवक की माैत, परिजनों ने काटा हंगामा, अफसर बोले- हार्टअटैक से गई जान

Mon, 20 Jan 2025 02:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के रायसत्ती पुलिस चौकी में पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन समेत आसपास के लोग चौकी पहुंच गए। जब उन्होंने हंगामा काटा तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भाग निकले। 
विज्ञापन
संभल में युवक की मौत के बाद चौकी में जमा परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नखासा थाने की रायसत्ती पुलिस चौकी में सोमवार की दोपहर एक बजे मोहल्ला खग्गूसराय निवासी इरफान (45) की अचानक से मौत हो गई। रुपये के लेनदेने में बिचौलिया होने के नाते पुलिस पकड़कर लाई थी। चौकी पहुंचने के कुछ मिनट बाद ही हालत बिगड़ गई और वह गश खाकर गिर गए।

विज्ञापन


पुलिसकर्मी एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया गया। इस जानकारी के बाद परिजनों में रोष पनप गया। शव को लेकर परिजन पुलिस चौकी पहुंच गए। भीड़ एकत्र होने पर पुलिसकर्मी चौकी छोड़कर मौके से भाग गए। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

असमोली सीओ फोर्स के साथ पहुंचे। जहां भीड़ को किसी तरह समझाया और शव को निजी अस्पताल के लिए भेजा। मृतक की पत्नी रेशमा ने बताया कि करीब साढ़े बारह बजे एक दरोगा और चार सिपाही उनके घर पहुंचे थे। पति को धक्का देते हुए पुलिस चौकी ले गए। आरोप है कि जब तक उनका बेटा अफनान पहुंचा तब तक उनके पति की मौत हो गई थी।

वह फर्श पर पड़े हुए थे। चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो मृत होने की पुष्टि की। पीड़ित ने बताया कि उनके पति की तबीयत खराब चल रही थी। दो दिन पहले ही वह अस्पताल से घर आए थे। पुलिस ने इतना डराया कि उनके पति की जान चली गई। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि मृतक की बहन शफीक बेगम ने अपने बेटे अरकान को छह लाख रुपये दिए थे।

जिसमें इरफान बिचौलिया थे और दो लाख रुपये इरफान के हाथ से गए थे। महिला ने बेटे और भाई की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद ही पुलिस इरफान को जांच के सिलसिले में चौकी लेकर पहुंची थी। इसी दौरान इरफान की हालत बिगड़ गई और वह गश खाकर गिर गए। चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पर लगाए गए टॉर्चर करने के आरोप गलत हैं। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद है। फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी दवाई खिलाने के लिए ले गए हैं और लौटते समय इरफान की हालत बिगड़ी है और वह गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


लेनदेन के मामले में जांच पड़ताल के लिए इरफान को चौकी बुलाया गया था। अचानक से इरफान की तबियत बिगड़ी तो दवाई भी दी गई थी। उपचार को लेकर गए थे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कोई टॉर्चर नहीं किया है। आरोप गलत लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें