फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पर्यटन नगरी के रूप में विकसित होगा संभल, खर्च होंगे 1059 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिलेभर में विकास कार्याें पर करीब 1059 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सुरक्षा, विकास, स्वास्थ्य, धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार और नदियों का पुनरुद्धार के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जा चुके हैं। डीएम ने नए प्रस्ताव बनाने की प्रक्रिया भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि संभल को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम का कहना है कि जिले के विकास के लिए करीब 1059 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी कर दिए हैं। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी सभी परियोजनाओं की समीक्षा करने में लगे रहे। बताया कि कारागार के लिए 98 प्रतिशत और पीएसी बटालियन के लिए 93 प्रतिशत जमीन क्रय कर ली गई है। जिला अस्पताल के भवन के लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। जमीन राजस्व विभाग से स्वास्थ्य विभाग के लिए आवंटित की जानी है।
डीएम का कहना है कि जो विकास कार्य जिले में किए जाने हैं उन सभी के प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं। अब धनराशि जारी होने या जारी हो चुकी धनराशि को खर्च करने के लिए प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन सभी विकास कार्यों पर तेजी से कार्य कराया जाएगा, जिससे आम लोगों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें