फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम मऊ अस्सू निवासी युवक तारिफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की थी। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत थाने में की तो सोमवार को पुलिस गांव में जांच करने के लिए पहुंची। इस दौरान मस्जिद वाले तिराहे के पास काफी भीड़ एकत्र थी। पता चला कि प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वाला आरोपी तारिक शिकायत करने वाले ग्रामीणों से झगड़ा कर रहा था। गांव के लोगों के साथ ही पुलिस ने भी उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने तारिफ को गिरफ्तार कर लिया। एसआई संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि जब वह गांव में जांच को गए थे तो आरोपी को लेकर लोगों में काफी गुस्सा था। अगर तत्काल उसकी गिरफ्तारी नहीं की जाती तो संज्ञेय अपराध घटित हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें