गुरुवार की सुबह छह बजे रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़े होने की सूचना मिली तो परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव तेजभान व केदार के होने पर परिजन विलाप करने लगे। हादसे में तेजभान की दोनों टांगे कट गई थीं। मौके पर दोनों टांग नहीं मिली। ग्रामीणों ने काफी दूर तक ढूंढने का प्रयास किया, मगर कोई सफलता नहीं मिली है। केदार के सिर में चोट लगी है। घटना की सूचना मिलने कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
दोनों परिवार आर्थिक रूप से कमजोर
प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की तेजभान व केदार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि तेजभान पर जमीन है। वह अपने पीछे पत्नी गुड्डो, एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया। केदार की आर्थिक स्थिति भी दयनीय है। वह अपने पीछे पत्नी कमलेश, तीन पुत्री व एक पुत्र को रोता-बिलखता छोड़ गया है।