फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैफिक कांस्टेबल की मौत, चालक हिरासत में

Tue, 14 Jun 2022 03:43 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर निवासी अमर सिंह बरेली जिले के ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह एक दिन पूर्व बरेली से अपने घर घूमने आए थे। एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहजोई थाना क्षेत्र में संभल रोड पर स्थित चौराहे पर प्लाट देखने पहुंचे बाइक सवार कांस्टेबल को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कांस्टेबल बरेली जिले में ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। हादसे के वक्त वह गांव से बरेली लौट रहे थे। हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन


हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर निवासी अमर सिंह (30) पुत्र रामवीर सिंह बरेली जिले के ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह एक दिन पूर्व बरेली से अपने घर घूमने आए थे। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से संभल रोड स्थित बेहटा जयसिंह चौराहे पर खरीदे गए प्लाट को देखने के लिए रुके थे। इस दौरान वह बाइक के निकट ही थे।

संभल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत हुई है। फिलहाल परिजन भी मौके पर आ गए हैं। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

बोले परिजन- ट्रक चालक को हमें सौंप दो

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कांस्टेबल के परिवार वालों ने ट्रक और चालक को पकड़ने की मांग की तो पुलिस ने दावा किया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद परिजन चालक को स्वयं के हवाले करने की मांग करने लगे और काफी देर तक हंगामा काटा। पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। बाद में सीओ बहजोई ने पहुंचकर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें