फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: तेज रफ्तार पिकअप ने हाईवे पर बुजुर्ग को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2023 01:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बहजोई की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप चालक किसान को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाली बुजुर्ग गनेशीलाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर भूसा लेकर आ रहे बाघऊ गांव निवासी बुजुर्ग गनेशीलाल को तेज रफ्तार पिकअप चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। बुजुर्ग ने अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ निवासी गनेशी लाल शर्मा (60) मंगलवार की सुबह अपने खेत से पशुओं के लिए सिर पर भूसा लेकर पैदल घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव के नजदीक ही उन्हें बहजोई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए बबराला के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां से डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बद आरोपी चालक को पुलिस ने पिकअप के साथ पकड़ लिया। मृतक के परिजनों ने हादसे की तहरीर दे दी है।

घरेलू कलह में महिला ने कीटनाशक पीया

कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव गौहत में घरेलू कलह के चलते महिला ने कीटनाशक खा लिया। थोड़ी देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे सौंधन के निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर उपचार चल रहा है पर हालत गंभीर बनी हुई है। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव गोहत निवासी गुल्ली का अपने पिता विजय कुमार के साथ विवाद हो गया।

विज्ञापन


विवाद में पति के द्वारा पत्नी को बुरी तरह मारपीट करके घायल कर दिया। इसके बाद पति विजय कुमार अपने काम पर घर से निकल गए। इधर, पत्नी मिथलेश देवी इस विवाद से काफी आहत हो गईं। बताते हैं कि उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें