'हमारा पूरा ध्यान भाजपा को सत्ता से हटाने पर'
रविवार को सांसद बर्क ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने एक सवाल के जवाब पर कहा कि दूसरी पार्टियों के गठबंधन से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। समाजवादी पार्टी का पूरा ध्यान अपने चुनाव और इंडिया गठबंधन को मजबूत करने पर है। इंडिया गठबंधन का मकसद भारतीय जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता से हटाना है।
'जामिया में हों छात्र चुनाव'
सांसद बर्क ने आगे कहा कि वह जामिया में छात्रसंघ चुनाव होना चाहिए। विश्वविद्यालय में करीब 20 साल से चुनाव नहीं हुए हैं। सांसद बर्क ने बताया कि उन्होंने जामिया के छात्रों से वीडियो कॉल पर बात कर समर्थन दिया है। उन्होंने आगे कहा कि तीन दिन पहले कुलपति को पत्र लिखकर चुनाव कराने की मांग भी की थी।
'शरजील इमाल को मिले जमानत'
सांसद ने सवाल उठाया कि आखिर विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार छात्रसंघ चुनाव कराने से क्यों बच रही है। सासंद बर्क ने शरजील इमाम के मामले पर जमानत दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना दोष साबित हुए लंबे समय तक जेल में रखना उचित नहीं।