फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: बाइक को 100 मीटर तक घसीटती ले गई कार, मामा-भांजे समेत तीन रिश्तेदारों की मौत

Sat, 24 Oct 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर (संभल)

सार

संभल के बनियाठेर बाईपास पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारकर करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। हादसे में राजमिस्त्री धर्मेंद्र (35), उसके साले सुमित (19) और रिश्तेदार सोनू की मौत हो गई। कार रेलिंग तोड़कर खाई में पेड़ों के बीच फंस गई थी। 
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनियाठेर थाना क्षेत्र में बाईपास पर शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी और करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री धर्मेंद्र (35) और उसके साले सुमित (19) की मौत हो गई जबकि एक अन्य रिश्तेदार सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


दिल्ली ले जाते समय सोनू ने हापुड़ के पास दम तोड़ दिया। संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र अफजलपुर डरौली निवासी धर्मेंद्र के छोटे भाई सुमन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात उनके घर में देवी जागरण कराया गया था। इसके बाद शुक्रवार को दावत थी।

शुक्रवार की शाम उसके बड़े भाई धर्मेंद्र रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गुलरैला निवासी अपने साले सुमित और एक अन्य रिश्तेदार बदायूं के उघैती थानाक्षेत्र के मेवड़ी निवासी सोनू को साथ लेकर बाइक से चंदौसी जाने की कह कर निकले थे।

विज्ञापन
Trending Videos

देर शाम करीब साढ़े सात बजे बनियाठेर क्षेत्र के नए बाईपास पर शिवा ढाबा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बाइक को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और रेलिंग तोड़ कर खाई में जाकर पेड़ों में फंस गई।

हादसे में बाइक सवार तीनों लोग हवा में उछल कर इधर-उधर जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। बनियाठेर पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। सीएचसी में चिकित्सक ने धर्मेंद्र और सुमित को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सोनू को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

एक घंटे बाद खाई में पड़ा मिला सुमित का शव
हादसे के बाद सुमित का एक घंटे तक पता ही नहीं चला। जब पुलिस को परिजनों के द्वारा सुमित के साथ होने की जानकारी हुई तो पुलिस ने तलाश शुरू की। एक घंटे की तलाश के बाद सड़क के दूसरी साइड की खंदी में सुमित मिला। पुलिस तत्काल उसे सीएचसी चंदौसी ले गई जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव देख बिलख पड़े परिजन
हादसे की सूचना पाकर धर्मेंद्र के परिजन सीएचसी चंदौसी पहुंचे जहां परिजन धर्मेंद्र का शव देख कर बिलख पड़े। पत्नी प्रीति रो-रोकर बदहवास हो गई। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र के चार छोटे बच्चे हैं जबकि धर्मेंद्र का साला सुमित अविवाहित था।
विज्ञापन

हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। कार चालक भी घायल हुआ है और खुद ही उपचार के लिए किसी अस्पताल में भर्ती हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। - विवेक जावला, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें