फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल, सिरसी और सरायतरीन में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा

Thu, 30 Nov 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
evm
विज्ञापन
संभल के मतदान बूथों पर फर्जी मतदान करने की कोशिश की गई। इसे लेकर नोकझोंक और हंगामा हुआ। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई की चेतावनी देकर मतदान बूथ से बाहर निकाल दिया। फिर भी गहमागहमी के हालात बने रहे। अंजुमन मदरसे की पोलिंग पर दो युवतियों को फर्जी मतदान का प्रयास करने पर सीओ ने नखासा पुलिस के हवाले कराया।
विज्ञापन


बाद में इन्हें छुड़वाने के लिए नेताओं की सिफारिशें आती रहीं। लेकिन शाम पांच बजे तक प्रशासन ने नहीं छोड़ा था। सिरसी स्थित जेएलएम इंटर कालेज की पोलिंग पर दिन भर टकराव और तनाव के हालात रहे। दो प्रत्याशियों के समर्थकों में कई बार फर्जी मतदान को लेकर नोकझोंक हुई।

सेंट मेरी स्कूल के मतदान केंद्र पर आईकार्ड लेकर एक व्यक्ति पहुंचा। मतदान कार्मिक ने जांच के बाद व्यक्ति द्वारा दिखाए आधार कार्ड को फर्जी बताया तो विवाद हो गया। पुलिस ने व्यक्ति को बाहर कर दिया। फिर पोलिंग एजेंटों के बीच नोकझोंक हुई। जैसे तैसे पुलिस ने हालात संभाले वरना टकराव हो जाता। दोपहर के वक्त कुछ मुस्लिम महिलाएं पहुंचीं। एक प्रत्याशी ने चेहरे से नकाब हटाने की बात कही तो विवाद हुआ। यहां सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे। तब जाकर महिलाओं ने वोट डाले।
विज्ञापन


सेंट जिलानी स्कूल मतदान केंद्र पर एक महिला फर्जी वोट डालने के लिए पहुंच गई। जांच में फर्जी वोटिंग की कोशिश की बात सामने आई तो पुलिस ने उसे मतदान केंद्र से निकाल दिया। हालांकि यहां पोलिंग एजेंटों के बीच भी नोकझोंक हुई। राष्ट्रीय कन्या इंटर कालेज पर एक महिला पहुंची। पुलिस ने पहले ही बात डालने की बात कही तो विवाद हो गया। एक भाजपा नेता और थाना प्रभारी नाथीराम पवार पहुंचे। पुलिस ने विवाद शांत करा दिया। मदरसा मखदूमिया चौधरी सराय में एक व्यक्ति फर्जी मतदान करने के लिए पहुंचा। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

इस बीच एसडीएम राशिद अली खां और सीओ पहुंच गए। अफसरों ने व्यक्ति को कार्रवाई की चेतावनी देकर भगा दिया। आर्य समाज स्कूल में फर्जी वोट को लेकर दो प्रत्याशियों के बीच गहमागहमी का माहौल रहा। मदरसा अंजुमन दीपा सराय में एक व्यक्ति फर्जी वोट डालने से पहले पकड़ा गया। पुलिस ने उसे कार्रवाई की चेतावनी देकर भगा दिया। इनके अलावा दूसरे मतदान केंद्रों पर भी फर्जी वोट को लेकर नोकझोंक और हंगामा हुआ। हालांकि पुलिस ने सख्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें