फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में 900 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में कैद

Thu, 30 Nov 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
EVM Shimla
विज्ञापन
संभल जिले में बुधवार को सुबह से देर शाम तक मतदान चला। देर शाम आठ स्थानीय निकायों में अध्यक्ष पद के 72 और वार्ड सदस्य पद के 828 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। एक दिसंबर को मतगणना होगी। तब पता चलेगा कि मतदाताओं ने जीत का सेहरा किस सिर बंधना है।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद संभल, चंदौसी, बहजोई, नगर पंचायत सिरसी, नरौली, बबराला, गवां, गुन्नौर के 443 मतदान बूथों पर सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह था। जैसे ही धूप निकली उत्साह बढ़ता चला गया। सूर्यदेव की तपिश बढ़ने के साथ मतदाता भी घरों से निकले और अपनी पसंद का जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोट की आहुति दी।

कुछ मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। नगर पालिका परिषद संभल क्षेत्र से अध्यक्ष पद के 15 व वार्ड सदस्य पद के 274 प्रत्याशी मैदान में थे। नगर पालिका परिषद चंदौसी से अध्यक्ष पद पांच और वार्ड सदस्य पद के 133 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर पालिका परिषद बहजोई में अध्यक्ष पद के 10 और वार्ड सदस्य पद के 122 उम्मीदवारों के बीच पसंदीदा उम्मीदवार चुनने के लिए लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन


नगर पंचायत सिरसी से अध्यक्ष पद के 11 और वार्ड सदस्य पद के 79, नगर पंचायत नरौली से अध्यक्ष पद के सात, वार्ड सदस्य पद के 58, नगर पंचायत गुन्नौर क्षेत्र अध्यक्ष पद के चार, वार्ड सदस्य पद के 54, नगर पंचायत बबराला से अध्यक्ष पद के 12, वार्ड सदस्य पद के 76, नगर पंचायत गवां से अध्यक्ष पद के लिए आठ तथा वार्ड सदस्य पद के 32 प्रत्याशियों की किस्मत मतदान के बाद मतपेटियों में कैद हो गई। परिणाम एक दिसंबर को मतगणना के बाद आएगा। मंडी समिति संभल, चंदौसी और बबराला में मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें