फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal : दुकानदार की गोली मारकर हत्या, नरौली में देर रात ग्राहक बनकर पहुंचे थे हमलावर युवक

Wed, 04 Dec 2024 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

परिजन किसी भी तरह की रंजिश से इनकार कर रहे हैं। हत्या किसने और क्योंकि अभी इसकी जानकारी नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राहक बनकर सामान खरीदने आए तीन युवकों ने मोहल्ला  मकुपुरा के मोटर पार्ट्स दुकानदार टीटू चौधरी (27) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन किसी भी तरह की रंजिश से इनकार कर रहे हैं। हत्या किसने और क्योंकि अभी इसकी जानकारी नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली स्थित मोहल्ला माकुपुरा निवासी चौधरी मोटर पार्ट्स की दुकान चलता था। दुकान और मकान एक ही स्थान पर है। परिजनों के अनुसार शाम सात बजे करीब टीटू ने दुकान बंद की, इसके बाद घर में आ गया। रात पौने नौ बजे करीब एक व्यक्ति बाइक से आया। उसने दुकान खोलने के लिए टीटू को आवाज लगाई। साथ ही कहा कि कुछ सामान खरीदना है। उसके बुलाने पर टीटू ने दुकान खोल ली।  इसके बाद व्यक्ति को सामान देने लगा। 

बताते हैं इसी बीच दो युवक और आ गए। बताते है कि तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसी बीच घर के बाहर टहल रहे तेहरे भाई हरेंद्र सिंह ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वह दुकान में पहुंचा। यहां टीटू लहूलुहान अवस्था में दुकान में पड़ा हुआ था। जबकि युवक बाइक से फरार हो गए। उसने आवाज लगाकर परिवार के लोगों को बुलाया। इसके बाद टीटू को घायल अवस्था में चंदौसी सीएचसी लेकर आए। 
विज्ञापन


यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बनियाठेर पुलिस भी पहुंच गई। घटना की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना से परिजनों में चीखपुकार मची है। मृतक अपने पीछे आठ साल के बेटे अक्षत और पत्नी पूजा को रोते बिलखते छोड़ गया है।

दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

-संतोष कुमार, सीओ चंदौसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें