फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Update: बावड़ी के रहस्यमयी प्रवेश द्वार की तलाश जारी, मकान तोड़कर की गई खोदाई, माैके पर पीएसी तैनात

Mon, 13 Jan 2025 07:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी (संभल)

सार

चंदौसी के लक्ष्मणगंज मोहल्ले में ऐतिहासिक बावड़ी के प्रवेश द्वार की तलाश के लिए मकान तोड़कर खोदाई की गई। बावड़ी के खुले हिस्सों को तिरपाल से ढककर बारिश से बचाव की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से पीएसी तैनात है। 
विज्ञापन
चंदाैसी में मकान के अंदर खोदाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में ऐतिहासिक बावड़ी की तह तक पहुंचने के प्रयास तेज हो गए हैं। सोमवार को जद में आए मकान को तोड़ने के साथ उसके नीचे बावड़ी के प्रवेश द्वार की तलाश के लिए खोदाई की गई। बावड़ी के खुले हिस्सों को तिरपाल से ढककर बारिश से बचाव की व्यवस्था की गई है, जबकि अंदर की खुदाई अब भी रुकी हुई है।

विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी तैनात है। मोहल्ला लक्ष्मणगंज में 21 दिसंबर को खाली प्लाट में मिली बावड़ी की तह तक जाने के लिए सोमवार को भी बावड़ी के अंदर खोदाई कार्य बंद रहा। बावड़ी के खुले हिस्से तिरपाल से ढके रहे। साथ ही प्लाट के ऊपर भी टीन शेड लगाने क लिए तिरपाल लगा रहा। इससे बारिश होने पर पानी बावड़ी में न भर सके।

उधर, बावड़ी की जद में आए मकान को तोड़ने का कार्य चलता रहा। वहीं पालिका के श्रमिक मकान के नीचे बावड़ी के प्रवेश द्वार की तलाश में खोदाई करते दिखे। जिससे पता चल सके कि बावड़ी का प्रवेश द्वार कहां पर है और मकान कहां तक तोड़ा जाना है। पांच बजे के बाद कार्य बंद हो गया। इस दौरान भीड़ बावड़ी स्थल पर न पहुंच सके। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें