फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान

Mon, 13 Jan 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के नवदिया स्थित मुख्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन सिंह ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हमें यह सिखाया कि सच्चा युवा वही है, जो अपनी शक्ति और समर्पण से समाज में सकारात्मक बदलाव लाता है। आज के युवाओं में उस ऊर्जा और जोश की आवश्यकता है, जो राष्ट्र की दिशा बदल सके। कार्यक्रम में युवाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को अपने कॅरिअर और जीवन में उद्देश्यपूर्ण कार्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मोर्चा के अन्य वरिष्ठ सदस्य और स्थानीय युवाओं ने भी अपने विचार रखे और स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयकारों के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता क्रांति शेखर, सारंग, संतोष पटेल, बीडी शर्मा, राजकुमार, सौरभ गोस्वामी, रिंकू, माया देवी, आंचल, तुलसी, चंद्रपाल गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें