रजपुरा (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में एक शादी समारोह में बनी मिठाई खाने से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त होने पर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ा। एक साथ इतने लोगों की तबीयत खराब होने से गांव में अफरातफरी मच गई। इस मिठाई का शिकार बराती और घराती हुए हैं। कुछ लोग बीमार होने पर अपने घरों के लिए चले गए और गांव के लोगों को इधर-उधर उपचार कराया गया।
रविवार की रात गांव मोलनपुर डांडा के मजरा धर्मपुर में वीरपाल की बेटी की बरात आई थी। दावत में मिठाई के लिए लौकी की लौज और रसगुल्ले का इंतजाम किया गया था। इसके खाने के बाद रात करीब एक बजे लोगों की हालत बिगड़ने लगी। पेट दर्द, उल्टी-दस्त होने शुरू हो गए। सुबह तक गांव के ही करीब 50 लोग बीमार पड़ गए। अधिकतर लोगों ने गवां और आसपास के निजी चिकित्सकों से उपचार कराया। अन्य लोग अपने घरों के लिए रवाना हो गए। समारोह में करीब 700 लोग शामिल हुए।
गांव सिंघौला दौलतसिंह से बरात में शामिल हुए लोगों में करीब 30 लोग बीमार हुए हैं। अन्य रिश्तेदार भी खाना खा कर निकल गए जो अपने घर पहुंच कर बीमार पड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि 100 से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं।
शादी में बना खाना खाने से लोगों से बीमार होने की सूचना पर गांव आए थे। जिस खाद्य सामग्री से बीमार होने का अंदेशा है, उनके सैंपल लिए हैं। बीमार लोगों से बातचीत में प्रतीत हो रहा है। लौकी की लौज खाने से लोग बीमार हुए हैं।
-राहुल सिंह, खाघ सुरक्षा अधिकारी
-
यहां से इंट्रो बनाते हुए अंदर के पेज पर लगाएं:::::
वीरपाल ने बताया बेटी के शादी में गांव, रिश्तेदार और बरातियों समेत करीब 700 लोग शामिल हुए थे। मिठाई और खाना सब घर पर ही तैयार किया गया था। मावा और मसाले गवां कस्बे की दुकानों से खरीदकर लाए थे, इससे रसगुल्ले और लौकी की लौज भी बनी थी।
गांव निवासी छोटी ने बताया रात को 12 बजे शादी में बना खाना और मिठाई खाई थी और दो बजे उल्टी शुरू हो गई बाद में दस्त भी हो गए। गवां के निजी अस्पताल ले में इलाज करा कर लौटे हैं।
नीलम ने बताया लॉज खाते ही उल्टी से महसूस होने लगी रात में हालात बिगड़ने पर परिजन गवां के निजी अस्पताल ले गए। यहां डि्रप चढ़ाई गई। हालात में सुधार के बाद घर लौट आए हैं। सोमवार की शाम पांच बजे तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नही पहुंच सकी थी।
खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची
सूचना पर खाद्य विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई। टीम ने बीमार लोगों से बात कर जानने का प्रयास किया कि शादी में खाने के लिए जो डिश बनी थी, उनमें से क्या-क्या खाया था। अधिकतर बीमार लोगों ने लौज खाना बताया। टीम ने बाद में रसगुल्ले और लौकी की लौज का सैंपल लिया है।
000
शादी में बना खाना खाने से लोगों से बीमार होने की सूचना पर गांव आए थे। जिस खाद्य सामग्री से बीमार होने का अंदेशा है, उनके सैंपल लिए हैं। बीमार लोगों से बातचीत में प्रतीत हो रहा है। लौकी की लौज खाने से लोग बीमार हुए हैं।
-राहुल सिंह, खाघ सुरक्षा अधिकारी