फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल : रुपयों के विवाद में सगे भाइयों ने घर से बुलाकर दुकानदार की गोली मारकर की हत्या

Sat, 24 Jul 2021 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी ( संभल )

सार

  • दोनों आरोपियों को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल जब्त
  • एसपी व आला अधिकारी पहुंचे मौके पर, युवक के शव को लिया कब्जे में
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी  के विकास नगर में रुपयों के विवाद में आरोपी सगे भाइयों ने घर से बुलाकर दुकानदार की गोली माकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है तथा वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली है। एसपी चक्रेश मिश्र व आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


चंदौसी के मोहल्ला विकास नगर निवासी अमित लाला उर्फ अभिषेक अग्रवाल कंफेक्शनरी की दुकान करते थे। अमित लाला अपने घर के सामने रहने वाले नवीन भारती व उनके भाई प्रवीण भारती से कुछ रुपये उधार ले रखे थे। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 11 बजे आरोपी नवीन भारती ने अमित लाला को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया। 

अमित बाहर आ गए। आरोपी दोनों भाइयों ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों ने एक गोली उनके सिर में बाई और एक गोली उनके सीने में मारी। इसके अलावा एक अन्य फायर भी किया। गोली लगते ही अमित लाला गिर पड़ा। दोनों आरोपी अपना दरवाजा खोलकर घर में घुस गए। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे सीओ गोपाल सिंह व इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा ने घायल अमित लाला को अपनी गाड़ी से सीएचसी भिजवाया। 
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी नवीन भारती, उनके भाई प्रवीण भारती को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली है।

पैसों को लेकर विवाद में आरोपी सगे भाईयों ने युवक को गोली मारी है। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं तथा लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

चक्रेश मिश्र, एसपी संभल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें