अस्पताल की बिल्डिंग में घुसी भैंस
- फोटो : ANI
संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गुन्नौर के एक सरकारी अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जब एक भैंस वहां घुस गई। गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग में भैंस के घुसते ही मरीज से लेकर स्टाफ इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग अस्पताल से बाहर भागे तो कुछ ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
भैंस अस्पताल की पहली मंजिल तक पहुंच गई और उसने जमकर उत्पात मचाया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह भैंस को नीचे उतारा। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई। एसडीएम संभल गुन्नौर रामकेश सिंह ने बताया कि भैंस रैंप के सहारे पहली मंजिल पर चढ़ गई थी जिसको बाद में हटा दिया गया है।