फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: एक माह बाद होने थी शादी, बरात घर में लटका मिला युवक का शव, तैयारी में जुटे परिजन देख बेहोश हुए

Sun, 25 Feb 2024 01:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

गुन्नाैर के सराय स्थित एक बरात घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि युवक की एक माह बाद शादी होने वाली थी। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुन्नौर के मोहल्ला सराय में घर से निकले विपिन (20) का शव रविवार सुबह बरात घर में लटका मिला है। युवक की मौत से परिवार में चीख पुकार मची है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने किसी भी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। गुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी विपिन शनिवार की दोपहर घर से कस्बे में गया था।

विज्ञापन


देररात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने नवीन प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय के नजदीक बने बरात घर में उसका शव चैनल गेट पर साड़ी के कपड़े के फंदे पर लटका देखा। जिसकी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार बालियान मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा। इसी बीच युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक के परिजन किसी भी तरह के विवाद और रंजिश से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। परिवार वालों के अनुसार युवक का अगले महीने शादी होने वाली थी। वह कस्बे में मजदूरी करता था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें