फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: मदरसा छात्र ने सहपाठी को चाकू से गोदा, पीड़ित के पांच जगहों पर लगे जख्म, पुलिस कर रही जांच

Thu, 05 Oct 2023 07:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ने वाले कक्षा पांच के छात्र को उसके सहपाठी ने चाकू से गोद दिया। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ने वाले कक्षा पांच के छात्र को उसके सहपाठी ने चाकू से गोद दिया। छात्र के शरीर पर तीन जगह चाकू से वार किया गया है। घायल अवस्था में छात्र को जिला अस्पताल लाया गया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


12 वर्षीय पीड़ित छात्र ने बताया कि वह मदरसे में कक्षा पांच का छात्र है। साथ में पढ़ने वाले छात्र ने बुधवार को अंग्रेजी का क्लास वर्क करने के लिए कहा था। जब क्लास वर्क नहीं कराया तो मदरसे की छुट्टी के बाद बुधवार की दोपहर 12 साल के सहपाठी ने हमला कर दिया।

पीड़ित छात्र की मां ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिली है। दो छात्रों में मारपीट की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें