फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: सीजेएम विभांशु सुधीर के तबादले के विरोध में अधिवक्ता लामबंद, चंदाैसी में जोरदार प्रदर्शन

Wed, 21 Jan 2026 03:46 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी

सार

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का तबादला होने के विरोध में अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर स्थानांतरण वापस लेने की मांग की। 
विज्ञापन
संभल में प्रदर्शन करते वकील - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी और कोतवाल अनुज कुमार तोमर समेत 22 पुलिस कर्मियों खिलाफ एफआईआर के आदेश देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर का सुल्तानपुर स्थानांतरण होने के विरोध में अधिवक्ता लामबंद हैं।

विज्ञापन


गुस्साए अधिवक्ताओं ने बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया। स्थानांतरण वापस लिए जाने की मांग की। कहा कि चंदौसी बार एसोसिएशन के निर्णय के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

बुधवार की सुबह अधिवक्ता जिला न्यायालय के गेट पर एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि न्यायिक अधिकारी विभांशु सुधीर अच्छा कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के दबाव में हाईकोर्ट द्वारा उनका स्थानांतरण कर दिया गया। कहा कि आज विरोध प्रदर्शन किया गया है। चंदौसी बार एसोसिएशन जो निर्णय लेगी। उसी आधार पर आगे आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान तमाम अधिवक्ताओं की भागीदारी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें