फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जामा मस्जिद सर्वे विवाद : हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला, सभी पक्षों की लगी निगाह

Mon, 19 May 2025 10:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

Sambhal Jama Masjid survey: हाईकोर्ट संभल जामा मस्जिद विवाद मामले में आज दोहपर बाद सुनवाई करेगा। कोर्ट इस पर निर्णय देगी कि जिला अदालत में मस्जिद का सर्वेक्षण का मामला आगे बढ़ाया जाया या नहीं। अब सभी पक्षों की नजर इस पर लगी हुई है। 
विज्ञापन
संभल की जामा मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sambhal Jama Masjid News:  इलाहाबाद हाईकोर्ट सोमवार दोपहर दो बजे संभल की जामा मस्जिद के सर्वे मामले में फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की अदालत इस पर निर्णय देगी कि जिला अदालत में मस्जिद का सर्वेक्षण का मामला आगे बढ़ेगा या नहीं।

विज्ञापन


मस्जिद इंतजामिया कमेटी की ओर से दाखिल पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद 13 मई को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब अधिवक्ता हरिशंकर जैन और सात अन्य ने दावा किया कि जामा मस्जिद दरअसल प्राचीन हरिहर मंदिर के स्थान पर बनाई गई है।

उन्होंने जिला अदालत में वाद दाखिल कर एएसआई से सर्वेक्षण कराने की मांग की थी। जिला अदालत ने एडवोकेट कमिश्नर के जरिये प्रारंभिक सर्वे का आदेश दिया था, जिसे मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट पहले ही आठ जनवरी 2025 को मामले की सुनवाई पर अंतरिम रोक लगा चुका है। अब कोर्ट का सोमवार को आने वाला फैसला यह स्पष्ट करेगा कि सर्वे की कार्रवाई जारी रहेगी या नहीं। इस फैसले पर देशभर की निगाहें टिकी हैं।  
विज्ञापन


UP: बिना दुल्हन लिए वापस लौटी दूल्हे की बारात, लड़के ने पी शराब, तो लड़की ने किया शादी से इनकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें