फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: ट्रक और टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत, वाहनों के उड़े परखच्चे.. चालकों की माैत, शव पहचानना मुश्किल

Fri, 28 Feb 2025 07:31 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव देहपा के पास ट्रक और कैंटर की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार ट्रक टक्कर के बाद 200 मीटर दूर जाकर रुका। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
संभल में हुए सड़क हादसे में दो चालकों की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के नखासा थाना क्षेत्र में संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव देहपा के निकट शुक्रवार को ट्रक और कैंटर में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कैंटर के चालक नरेंद्र सिंह (43) निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी एटा और ट्रक के चालक अकरम (33) निवासी लुहारी थाना बहादुरगढ़ हापुड़ की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह बुलंदशहर में दूध के टैंकर पर चालक थे। वे बदायूं जिले के बिसौली से टैंकर में दूध लेकर गजरौला स्थित दूध फैक्ट्री जा रहे थे।

करीब ढाई बजे जैसे ही टैंकर लेकर संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव देहपा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे सरसों लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक को अकरम निवासी गांव लुहारी थाना बहादुरगढ़ हापुड़ चला रहा था।
विज्ञापन


इस हादसे में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा के वक्त सरसों लदे ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद वह लगभग 200 मीटर दूर जाकर सड़क किनारे गन्ना केंद्र के मैदान में जाकर रुका।

सड़क दुर्घटना में दोनों वाहन चालकों के शव क्षतविक्षत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी।

परिजन आए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए। हादसे में मारे गए नरेंद्र के परिवार में पत्नी निशा के साथ दो बेटे हैं और दूसरे मृतक अकरम के परिवार में पत्नी मदीना के अलावा दो छोटे छोटे बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें