फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दौड़, लंबी व ऊंची कूद में महक ने मारी बाजी

विज्ञापन
दाैड़ में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। - फोटो : दाैड़ में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
जुनावई। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दौड़, लंबी व ऊंची कूद आदि खेलों का आयोजन बालक व बालिका वर्ग के बीच हुआ। बालिका वर्ग में महक ने कई स्पर्धाओं में बाजी मारी। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की शुरुआत सीओ गुन्नौर दीपक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर की। प्रतियोगिता के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नैतिक यादव ने प्रथम, अरविंद कुमार ने द्वितीय और विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में अजय प्रथम, हरवेश द्वितीय और मोहित तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में मोहित कुमार प्रथम, हिर्देश द्वितीय और धर्मदेव तृतीय स्थान पर आए। गोला फेंक में हिर्देश प्रथम, मोहित द्वितीय और दीपक तृतीय स्थान पर आए।
बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में महक कुमारी ने प्रथम, कुंती द्वितीय और प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में महक प्रथम, मिथलेश द्वितीय और सुनीता तृतीय स्थान पर आई। ऊंची कूद में महक प्रथम, डॉली द्वितीय और शकुंतला तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार ने किया। विजेता रहे खिलाड़ियों को सीओ व प्राचार्य यज्ञदेव शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी डा. शिप्रा, डा. विमल कुमार, डा. विजय कुमार, डा. हेमंत कुमार, डा. अवधेश कुमार, डा. धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें