आईएसआईएस कनेक्शन में दो युवक जेल में बंद
नवंबर 2023 में आईएसआईएस से कनेक्शन में संभल के दो युवक गिरफ्तार किए गए थे। इन युवाओं पर अन्य युवाओं को आतंक की राह पर लाने का आरोप लगा है। अभी मामला विचाराधीन है और दोनों युवक जेल में बंद हैं। इनके संपर्क में रहे कई युवकों की छानबीन एनआईए कर चुकी है।
शरजील और सईद अख्तर को दिल्ली पुलिस कहती है आतंकी
दीपा सराय निवासी शरजील और सईद अख्तर 1998 में लापता हुए थे। इन दोनों को ही दिल्ली पुलिस ने आतंकी माना है। दिल्ली की स्पेशल सेल के अनुसार यह दोनों आतंकी बन चुके हैं। इनके पोस्टर और फोटो भी दिल्ली के थानों में लगे हुए हैं। कई बार कई एजेंसियां इन दोनों के मामले में छानबीन करने आ चुकी है।
वर्ष 2005 में पहली बार जानकारी आई थी कि यह आतंक की राह पर चल पड़े हैं। इनके संपर्क में रहे कई अन्य नौजवान भी आतंक की राह पर चले जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं। खुफिया एजेंसियां भी इन दोनों की समय-समय पर तहकीकात करती रहती हैं।