फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से नहीं अब संभल जिले को मुरादाबाद से मिलेगी ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले को ऑक्सीजन की आपूर्ति अब तक उत्तराखंड से मिल रही थी लेकिन उत्तराखंड से आपूर्ति बंद हो गई है। अब मुरादाबाद से ऑक्सीजन मिल रही है। जिलाधिकारी संजीव रंजन का कहना है कि मरीजों के लिए ऑक्सीजन का पर्याप्त इंतजाम है। किसी भी मरीज को ऑक्सजीन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड के काशीपुर और रुद्रपुर से ऑक्सीजन की आपूर्ति मिल रही थी। इसे लेकर जिलाधिकारी को स्वयं देर रात तक उत्तराखंड के प्रशासन के साथ संपर्क बनाकर चलना पड़ रहा था लेकिन उत्तराखंड में जरूरत बढ़ी तो उत्तर प्रदेश के लिए ऑक्सीजन देने से इनकार कर दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके बावजूद जिले के लिए कोई समस्या नहीं है। मुरादाबाद से हर दिन ऑक्सीजन मिल जती है। जिले के अस्पतालों की जरूरत प्रतिदिन तीन टन ऑक्सीजन की है। इतनी ऑक्सीजन हर दिन मिल जाती है। साथ ही स्टॉक भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें