संभल। संक्रमण की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। जबकि 172 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जो मरीज मिले हैं उनमें सबसे ज्यादा संख्या ग्रामीण इलाके रहने वाले मरीजों की है। स्वास्थ्य विभाग की 30 टीमें संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच करने में जुटी है। जिससे संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। रविवार को जिन लोगों की मौत हुई है उसमें चंदौसी के अशोक नगर निवासी 28 वर्षीय युवक और संभल के गांव महमूदपुर इम्मा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
जो नए संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें जिनकी हालत गंभीर मिली है उन्हें कोविड एलटू अस्पताल भेजा गया है। अन्य को होम आइसोलेट कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि संभल में कोरोना संक्रमण काबू कर लिया गया है। चंदौसी में हालात बिगड़ रहे हैं।
टीमें लगाई गई हैं। जिससे जांच का कार्य तेजी से कराया जा सके। संपर्क में रहे लोगों की एंटीजन और आरटीपीसीआर की जांच कराई जा रही है। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।