फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलः युवक-युवती के फोन करने पर दोनों के परिजनों में फायरिंग, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। युवक और युवती के बीच फोन पर बात करने को लेकर दो पक्षों में विवाद होने पर मारपीट के साथ ही फायरिंग हुई। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन लोगों को गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नखासा थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे फर्नीचर का काम करने वाला और गांव का चौकीदार अपने काम से घर लौट रहा था। उसको गांव के ही बाहर रोककर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी, जिसकी सूचना पर उसके परिजनों ने पहुंचकर मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी। इसमें दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के लोगों ने चौकीदार के परिजनों पर आरोप लगाया कि उन्होंने फायरिंग की जिसमें उनके पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया।
चौकीदार ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे पर सोमवार को आरोप लगाया था कि वह दूसरे पक्ष की किसी युवती से फोन पर बात करता है। इसी को लेकर सोमवार को विवाद हो गया था। पुलिस के पहुंचने पर तब विवाद शांत हो गया था। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को बताया कि चौकीदार का बेटा उनकी बेटी को फोन करता है। इसी पर विवाद और दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ।
विज्ञापन

000
बात सुन ली जाती तो शायद नहीं चलती गोली
संभल। सोमवार से ही गांव में तनाव की स्थिति थी। मंगलवार को भी गांव के बाहर काफी लोग एकत्र होने की सूचना चौकीदार ने नखासा थाने के हल्का दरोगा को फोन पर दी थी। चौकीदार का आरोप है कि उनकी सूचना का संज्ञान नहीं लिया गया। एक सिपाही को भी इस बारे में बताया गया लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद वह अपने गांव में पहुंच गया और आरोपी पक्ष ने उसको घेर कर मारपीट की और फायरिंग की।
000
कोट्स
एक पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है जबकि दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। दो लोगों को गोली लगी है। मेडिकल कराया जा रहा है। उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, सीओ, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें