फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: सराफा व्यापारी के घर चोरी की बिजली से चलती मिली छह एसी, रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी

Tue, 28 Jun 2022 01:44 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

मंगलवार तड़के करीब पांच बजे बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता विजय कुमार विजिलेंस और पीएसी के जवानों के साथ मॉर्निंग रेड के लिए नगर के मोहल्ला ठेर पहुंचे थे। एक व्यापारी के घर चेकिंग की तो कनेक्शन केबिल के अलावा भी एक अन्य केबिल मिली।
विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉर्निंग रेड के दौरान संभल के मोहल्ला ठेर में स्थित सराफा व्यापारी के घर की चौहद्दी में छह एसी चोरी की बिजली से चलती मिली हैं। चेकिंग टीम को घर में करीब 13 किलोवाट की बिजली चोरी होती मिली है।

विज्ञापन


एसडीओ शहर ने बताया कि तीन कनेक्शन परिवार के चौहद्दी में हैं। सभी से दो-दो अलग एसी बिजली चोरी करके चलाई जा रही थीं। बिजली चोरी करने के मामले में एफआईआर कराई जा रही है। वहीं, करीब छह से सात लाख रुपये का जुर्माना होने का दावा बिजली विभाग द्वारा किया जा रहा है। टीम आंकलन कर रही है।

मंगलवार को अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव विजिलेंस और पीएसी के जवानों के साथ मॉर्निंग रेड के लिए नगर के मोहल्ला ठेर पहुंचे थे। एक व्यापारी के घर चेकिंग की तो कनेक्शन केबिल के अलावा भी एक अन्य केबिल मिली। घर में चेकिंग की तो छह एसी चलती मिलीं। व्यापारी ने चेकिंग का विरोध किया लेकिन बिजली विभाग की टीम ने नियम का हवाला देते हुए सहयोग की अपील की। इस दौरान पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता का कहना है कि 13 किलोवाट की चोरी सामने आई है। जहां भी बिजली चोरी होती मिली है सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है और जुर्माने का आंकलन किया जा रहा है।दरअसल मॉर्निंग रेड के दौरान टीम ने मोहल्ला ठेर के अलावा हातिमसराय, मेंथा बाजार और सोतीपुरा आदि क्षेत्रों में 35 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें