फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: चंदौसी में कुत्तों के झुंड ने दो छात्रों पर किया हमला, चेहरे और माथे पर लगे गहरे जख्म

Tue, 26 Sep 2023 12:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (चंदौसी) संभल

सार

परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कुत्तों से निजात दिलवाने की मांग की है। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की हालत बेहतर है। 
विज्ञापन
शहर में आवारा कुत्ते। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी के मोहल्ला हाता नखासा में घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय उबान और तीन वर्षीय आफिया पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बचाने की कोशिश होने तक दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि उबान के चेहरे, आंख, माथे व हाथ पर गहरे जख्म हुए हैं।

विज्ञापन


आफिया के कान के नीचे कुत्तों ने काटा है। आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाकर जमीन पर गिरे उबान और आफिया को सहारा दिया। परिवार के लोग बच्चों को सीएचसी लाए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इससे पूर्व भी नगर में कुत्तों के हमलों की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से ध्यान न दिए जाने से लोगों में नाराजगी है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें