फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल को 11 जोन और 28 सेक्टर में बांटा, सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी

Mon, 24 Mar 2025 11:43 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल संभल शहर को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने 11 जोन और 28 सेक्टर में बांटा है। इसके अलावा 1800 लोग पाबंद कराए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार एहतियाती तौर पर की जा रही है।
विज्ञापन

24 नवंबर को हुए बवाल के बाद चेते पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने निगरानी बढ़ाई है। डीएम ने बताया कि शहर में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार एहतियाती तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके चलते ही 1800 लोग पाबंद किए जा चुके हैं।
पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार फ्लैगमार्च भी किया जा रहा है। निगरानी भी पूरी कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर सोमवार की शाम फ्लैगमार्च करने के लिए पहुंचे एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफाॅर्म पर पुलिस की निगरानी है।
विज्ञापन

व्हाट्स एप ग्रुप भी निगरानी के दायरे में लिए गए हैं। यदि किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। लगातार लोगों से संवाद कर आग्रह किया जा रहा है कि शांति कायम रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई अफवाह फैलाता है तो पुलिस को सूचना दें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र, सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, संभल सीओ अनुज चौधरी, असमोली सीओ कुलदीप कुमार व थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें