चंदौसी के सैफपुर गांव में बंदूक की नाल साफ करते समय गोली चलने से दंपती जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना में धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मुरादाबाद के सैफपुर में बंदूक की नाल साफ करते समय गोली चल गई। इसमें छर्रा लगने से दंपती घायल हो गया। चंदौसी सीएचसी में दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बिलारी कोतवाली के सैफपुर गांव निवासी दिलीप कुमार सोमवार रात घर पर लाइसेंसी बंदूक की नाल साफ कर रहे थे।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव खेमपुर निवासी युवक आकाश ने वर्ग विशेष पर टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो आरोपी को दबिश देकर हिरासत में ले लिया गया। वहीं, राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा और संगठन मंत्री विकास चौहान ने ट्वीट कर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने गांव दबथरा के तिराहे के पास से दो युवकों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो साेलर मशीन और दो बैटरी बरामद हुईं। आरोपियों ने अपने नाम मोहित व राम प्रकाश निवासी मोहल्ला सुंदर नगरी थाना नरौरा जिला बुलंदशहर बताया।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी का समान गांव भौना नगला में खेत से चुराया था। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
चंदौसी थाने जुनावई पुलिस ने चेकिंग के दौरान खेरिया मोड़ के शिव मंदिर तिराहे के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी लेने पर उसके पास से देशी शराब के 15 पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रताप सिंह निवासी दबथरा थाना जुनावई बताया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव बमनेटा में चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बना लिया। चोरों ने मंदिरों से पीतल के घंटों समेत दानपात्र से रुपये चोरी कर लिए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सोमवार को पुलिस को दी गई तहरीर में ग्रामीण जयनारायण व दलवीर का कहना था कि रविवार की रात चोरों ने गांव के मां चामुंडा शक्तिपीठ मंदिर में घुसकर दानपात्र का ताला तोड़ रुपये चोरी कर ले गए।