नरौली के मोहल्ला मंगलवाला निवासी गनेशीलाल और तोताराम दोनों सगे भाई है। दोनों के मकान एक दूसरे के बराबर स्थित हैं। बृहस्पतिवार को गनेशीलाल के मकान में प्लास्टर का कार्य चल रहा था। इस दौरान रिटायर्ड फौजी तोताराम वहां आया और मिस्त्री से बाेला कि वह ध्यान से कार्य करें। प्लास्टर के समय उसके घर में रेता और पानी नहीं आना चाहिए। इसी बात को लेकर गनेशी और तोताराम के बीच कहासुनी हो गई।