फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: मस्जिद के शेष हिस्से पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर किया गया था निर्माण, प्रशासन ने दिया था नोटिस

Wed, 15 Oct 2025 02:24 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद के बचे हिस्से को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया है। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच की गई। 
विज्ञापन
ऐंचोड़ा कंबोह में मस्जिद के शेष हिस्से को गिराती जेसीबी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव ऐंचोड़ा कंबोह में ग्राम समाज की जमीन पर बनी अवैध मस्जिद के उस हिस्से को प्रशासन ने को बुलडोजर से गिरा दिया है, जिसको ग्रामीणों ने छोड़ दिया था। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार दीपक जुरैल के नेतृत्व में की गई है। इस दौरान पुलिस भी सुरक्षा के चलते मौजूद रही।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीम से वादा किया था कि वह खुद ही इस मस्जिद को तोड़ लेंगे और कुछ दिन में काफी हिस्सा तोड़ दिया था लेकिन नमाज के हॉल को छोड़ दिया था। मस्जिद ग्राम समाज की जमीन पर बनी है। इसकी पुष्टि होने के बाद 24 सितंबर को बेदखली का आदेश किया गया था।

पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने भरोसा दिया था कि वह मस्जिद को खुद तोड़ लेंगे। इसके बाद तोड़ने की प्रक्रिया को शुरू भी किया गया लेकिन कुछ दिनों से तोड़ने का कार्य बंद कर दिया गया था। इसी क्रम में मस्जिद के बचे हिस्से को बुलडोजर से मंगलवार को ढहाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें