फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: विवाहिता की गला रेत कर हत्या, पति हिरासत में, पुलिस ने कहा- मामला बेहद गंभीर..एसपी मौके पर पहुंचे

Mon, 13 Nov 2023 05:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि महिला की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
संभल में महिला की लाश मिलने के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी निवासी रौनक (26) पत्नी शहनवाज की गर्दन रेती हुई लाश मिली है। परिजनों ने हत्या से इनकार करते हुए पुलिस से कार्रवाई नहीं करने की मांग की। अधिकारियों ने छानबीन का हवाला देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को शक है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है।

विज्ञापन


महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। महिला के पति को हिरासत में लिया गया है। मृतका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी की हालत ठीक नहीं रहती थी। वह जादू टोना की शिकार थी। कई बार फंदे से लटक कर जान देने का प्रयास कर चुकी थी।

सोमवार की सुबह 11 बजे बच्चे को दुकान से खाने की चीज दिलाने के लिए गया था। लौटा तो पत्नी का शव चारपाई पर रक्तरंजित पड़ा था। महिला के मायके वालों ने बताया कि पांच वर्ष पहले ही शहनवाज के साथ शादी की थी। तीन वर्ष का बेटा है। सोमवार को गला रेता हुआ शव घर में मिला है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद ने बताया कि महिला की हत्या का अंदेशा है। मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा है। महिला के पति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें