फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर छुट्टा पशु से बाइक टकराई, चेकिंग में निकले यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत

Mon, 20 Nov 2023 09:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में तैनात दरोगा मिलाप सिंह बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर धनारी क्षेत्र में गांव भकरौली के पास अचानक उनकी बाइक के सामने छुट्टा पशु आ गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दरोगा की जान गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर भकरौली गांव के पास रात में चेकिंग को निकले पीआरवी पर तैनात दरोगा मिलाप सिंह (55) की बाइक छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव मैनपुरी ले गए। जिला मैनपुरी अंतर्गत थाना कुरावली के गांव नानामऊ निवासी मिलाप सिंह पुलिस में दरोगा थे।

विज्ञापन


वर्तमान में उनकी तैनाती संभल के बहजोई में पीआरवी कार्यालय पर थी। शनिवार की रात दरोगा मिलाप सिंह बाइक से पीआरवी की ड्यूटी चेक करने के लिए निकले थे। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर धनारी क्षेत्र में गांव भकरौली के पास अचानक उनकी बाइक के सामने छुट्टा पशु आ गया है। छुट्टा पशु से बाइक टकराने पर वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने हादसे की सूचना पीआरवी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें गंभीर हालत में गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को अलीगढ़ से सीधे मैनपुरी के लिए ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें